फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल पहले लीक हुई मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा को याद कर भावुक हुईं मानुषी छिल्लर, बोलीं- ‘तंग पीजी कमरों में..’

Fri, 31 Jul 2026 06:29 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Manushi Chhillar On Paper Leak: एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने 2015 में ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट के पेपर लीक होने की घटना को याद किया। इसके साथ ही साधारण परिवार के बच्चों पर इससे पड़ने वाले असर के बारे में भी खुलकर अपने विचार रखे। पढ़िए क्या बोलीं मानुषी-

विज्ञापन
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में नेट पेपर लीक मामले पर देशभर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। आम स्टूडेंट्स के साथ कुछ सेलेब्स भी इसमें शामिल हुए थे। वहीं कुछ ने सोशल मीडिया के जरिए इसका समर्थन किया था। अब अभिनेत्री और कभी डॉक्टर रहीं मानुषी छिल्लर ने 2015 का वो भावनात्मक किस्सा साझा किया है जब पेपर लीक होने के बाद उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

एक्ट्रेस ने 2015 में दी थी परीक्षा

विज्ञापन

मानुषी हाल ही में मनोचिकित्सक डॉ. अंजली छाबड़िया के साथ सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर पहुंचीं। जहां सोहा ने 2015 में लीक हुए मेडिकल परीक्षा की बात छेड़ी तब एक्ट्रेस ने बताया कि इतनी मेहनत करने के बाद उन्हें कैसी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
मनुषी ने कहा, 'इस बात के दो पहलू हैं। एक मेरा व्यक्तिगत, दूसरा अधिकांश छात्रों का। मेरे माता- पिता इस चीज से गुजर चुके थे इसीलिए मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार थी। मुझे इसके लिए अपनी हॉबी और कई चीजें छोड़नी पड़ीं क्योंकि इस एग्जाम के लिए मुझे पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित करना था।'

विज्ञापन

मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम@manushi_chhillar

'कईयों ने हैसियत से ज्यादा कर्ज ले रखा था'
अपने अनुभव साझा करते हुए मानुषी ने कहा, ‘उस वक्त मेरे लिए यह काफी मुश्किल था। मगर फिर भी मुझे एहसास था कि बाकी छात्रों की स्थिति के मुकाबले मैं बेहतर ही थी। मैं ऐसे छात्रों से मिली जिनके माता-पिता ने उन्हें कोचिंग सेंटर भेजने के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा कर्ज लिया था।
कई छात्र पढ़ाई के लिए अपना शहर बदल चुके थे, तंग पीजी कमरों में रहते थे और हर दिन एक ही परीक्षा की तैयारी में बिताते थे।’

मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरे माता-पिता ने काफी दिया साथ' 
एम.बी.बी.एस की प्रारंभिक परिक्षा के बारे में बात करते हुए मनुषी छिल्लर ने कहा, ‘ जब आपको बताया जाता है कि महीनों की तैयारी के बाद आपको अगले 45 दिनों तक और तैयारी करनी होगी, तो आप सोचने लगते हैं कि आपमें अब कितनी ताकत बची है। मगर मेरे पैरेंट्स काफी सपोर्टिव रहे हैं। मैंने बास्केटबॉल और जिम के जरिए अपना एग्जाम स्ट्रेस कम किया था।

विज्ञापन

मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी छिल्लर का वर्कफ्रंट 
मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। विश्व सुंदरी होने के साथ उनके पास एमबीबीएस की डिग्री भी है। उन्होंने अपना एमबीबीएस सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से पूरा किया है।
चिकित्सा को अपना पेशा न बनाते हुए मानुषी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें