फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग में गूंजेगी सनी लियोनी की आवाज

Sun, 10 Jul 2016 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
s - फोटो : getty images
विज्ञापन
पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी इस बार प्रो कबड्डी में अपनी आवाज देने जा रही हैं। सनी लियोनी का कहना है उनकी आवाज सुन कर सभी दर्शकों को गर्व महसूस होगा।
विज्ञापन


सनी लियोनी भले ही एक्ट्रेस बन गई हो पर उनकी पोर्न स्टार वाली इमेज की वजह से कई बड़े सितारे अब भी उनके साथ काम करने से कतराते है। लेकिन इस बार वह कुछ ऐसा करने जा रही हैं कि सब उन पर गर्व महसूस करेंगे।

सनी लियोनी को हैदराबाद में आयोजित प्रो कबड्डी लीग में राष्ट्रगान गाने का मौका मिला है।
विज्ञापन

सनी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है।

सनी लियोनी
खबर के अनुसार, सनी लियोनी ने यह जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से साझा की है। उन्होंने बताया की इस काम में उनके साथ प्रो कबड्डी के ब्रांड एम्बेसडर और बाहुबली के हीरो राणा दुग्गाबती भी राष्ट्रगान गाएगें।

खबर है की इन दोनों कलाकारों ने इस काम के लिए कोई पैसा नहीं लिया है। सनी का कहना है कि वो खेल को प्रमोट करने वाले काम को करने के लिए पैसा नहीं लेती। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई हीरोइनों को गाना गाने का मौका मिल चुका है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें