शादी के विषय पर बात करते हुए सलमान खान ने कपिल शर्मा को बताया कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहते। उन्होंने अभिनेता संजय दत्त के साथ जुड़ा अपना एक किस्सा याद करते हुए कहा- 'एक बार संजय दत्त मुझे शादी करने की सलाह दे रहे थे, इस दौरान उनका बार-बार फोन भी बज रहा था। बार-बार फोन बजने की वजह से संजय दत्त मुझे शादी की सलाह देते हुए बीच में से ही चले गए।'
सलमान खान ने आगे कहा है कि संजय दत्त के फोन पर बार-बार उनकी पत्नी का कॉल आ रहा था। इसके बाद सलमान खान की यह बात सुनकर शो के होस्ट कपिल शर्मा और मौजूद अन्य सदस्य ठहाके मारकर हंसने लग गए। इसके अलावा सलमान खान ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े और भी कई खुलासे किए है। वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं।