भूमि की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 10 अगस्त को अपनी नई फिल्म का एलान किया था। 'वीरे दी वेडिंग' के बाद 'थैंक यू फॉर कमिंग' उनकी दूसरी परियोजना है। भूमि की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर हुआ जारी
हंसी से लोट-पोट कर देगा ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत भूमि पेडनेकर से होती है, जिसमें वह बताती हैं कि वह किस तरह खुद को हमेशा खुश देखना चाहती थीं। हालांकि फिर उसे रोते हुए वह अपने दोस्तों को बताती है कि उसे कभी भी ऑर्गेज्म नहीं हुआ है। वह अपने 'मिस्टर राइट' की तलाश जारी रखती है। अपनी इस तलाश में भूमि के कई ऐसे कॉमेडी सीन्स हैं, जो दर्शकों को हंसा कर लोट-पोट कर देगी। आप भी तुरंत जाकर इस ट्रेलर का मजा ले सकते हैं।
Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा का किरदार निभा छाए ये बाल कलाकार, नटखट छवि से जीता दर्शकों का दिल
फिल्म में यह कास्ट आएगी नजर