'तुम बिन-2' का पहला गाना 'तेरी फरियाद' रिलीज हो गया है। इसे सुनते हुए पुराने गाने ‘कोई फरियाद’ की यादें ताजा होती हैं। गाने में फिल्म के तीनों कलाकार एक दूसरे की यादों में खोए से नजर आ रहे हैं। यह इमोशनल गाना है। इस फिल्म के गाने को गायिका रेखा भारद्वाज ने अपनी बेहतरीन आवाज में गाया है। गाने में जगजीत सिंह की आवाज भी सुनाई दे रही है।
बता दें कि 'तुम बिन-2' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जो 18 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'तुम बिन' का सीक्वल है। इसमें नेहा शर्मा और आदित्य सील और असीम गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
नीचे सुनिये 'तेरी फरियाद'