एम. एस. धोनी
महेंद्र सिंह धोनी बॉक्स ऑफिस पर भी हिट लगाने में कामयाब हो रहे हैं। धोनी की बायोपिक ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया। सोमवार तक फिल्म 74 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया है कि एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने सोमवार तक कुल 74.51 करोड़ की कमाई कर ली है।
तरण आदर्श का ट्वीट-
#MSDhoniTheUntoldStory has a STRONG Mon. Passes the 'Mon test'... Fri 21.30 cr, Sat 20.60 cr, Sun 24.10 cr, Mon 8.51 cr. Total: ₹ 74.51 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2016
धोनी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अक्षय कुमार और शाहरूख जैसे सुपरस्टार्स को भी पछाड़ दिया है। फिल्म ओपनिंग की कमाई में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले नंबर वन पर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' है जिसने तीन दिनों में 180 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह कैप्टन कूल क्रिकेट की पिच पर ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हो रहे हैं।