पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 और 354b के तहत मामला दर्ज किया है। सिंगर के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस की एक पूरी टीम इस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मधु के पूरे मामले की जांच 'साइबर क्राइम पुलिस' की 'शी' टीम करेगी।
बता दें कि मधु प्रिया अपने लोक गीत 'अदपिलनम्मा नेनु अदपिलनानी' से मशहूर हुईं। वह तेलुगू रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' सीजन एक की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। सिंगर ने टॉलीवुड में फिल्म 'दग्गरगा दूरंगा' से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उन्होंने 'फिदा' के लिए 'वचिंदे' गाना भी गाया है। आखिरी बार मधु ने महेश बाबू और रश्मिका मंदाना स्टारर 'सरिलरु नीकेवरु' के लिए गाना गाया था।