फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने छीनी एक और जिंदगी, अब तेलुगू फिल्म निर्माता पोकुरी रामा राव का 65 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 05 Jul 2020 03:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पोकुरी रामा राव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर नजर आ रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले अमेरिका में है, वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील, तीसरे पर रूस और चौथे स्थान पर भारत है। भारत में कई लोग इस महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि ईथराम फिल्म्स (Eetharam Films) के तेलुगू फिल्म निर्माता पोकुरी रामा राव (Pokuri Rama Rao) की भी कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है। वह 65 वर्ष के थे।

विज्ञापन


बता दें कुछ दिन पहले उनके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा था।

बता दें कि रामा राव ने लगभग दस महीने पहले ही दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए सर्जरी कराई थी। फिल्म निर्माता का अंतिम संस्कार हैदराबाद में ही किया गया। पोकुरी रामा राव ईथराम फिल्म्स (Eetharam Films) के निर्माता पोकुरी बाबू राव के भाई हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हैदराबाद में  ही ज्वैलर्स एसोसिएशन के कम से कम 100 सदस्यों ने हाल ही में एक कारोबारी की जन्मदिन पार्टी में भाग लिया था। जन्मदिन पार्टी के बाद उस व्यापारी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें- फिल्मी दुनिया से दूर है इस सुपरस्टार का बेटा, शाहरुख खान का भाई बन आया था चर्चा में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें