फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seetharama Sastry Death: तेलुगु गीतकार सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का कैंसर से निधन, सितारों ने जताया शोक

Wed, 01 Dec 2021 01:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Seetharama Sastry Death - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पद्मश्री से सम्मानित सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री का मंगलवार शाम फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। KIMS अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि शाम 4.07 बजे उनका निधन हो गया। उन्हें 24 नवंबर को निमोनिया होने के बाद भर्ती करवाया गया था और तभी से वह आईसीयू में थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- सिरीवेन्नेला सीताराम शास्त्री के निधन से दुखी हूं। उनकी कई रचनाओं में उनकी काव्य प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा देखी जा सकती है। उन्होंने तेलुगु को पॉपुलर बनाने के लिए काफी कोशिश की। उसके परिवार के लिए संवेदनाएं। ओम शांति।

राजामौली ने बताया निजी क्षति
सोशल मीडिया पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ-साथ फैंस भी सीताराम शास्त्री के निधन से दुखी हैं।अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक राजामौली ने कहा कि यह मेरी निजी क्षति है। शास्त्री ने आगामी फिल्म आरआरआर के गीत दोस्ती लिखा है। राजामौली ने अपने ट्वीट में बताया है कि आरआरआर के संगीत वीडियो के लिए, हमने उसे गीत के पेपर पर हस्ताक्षर करते हुए शूट करने की योजना बनाई थी। दुर्भाग्य से, वह उस समय तक बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


3000 से ज्यादा फिल्मों के लिए लिखा गीत
20 मई 1955 को जन्मे, चेम्बोलु सीताराम शास्त्री कवि और गीतकार थे। उन्होंने अपने काम के लिए साउथ में ग्यारह राज्य नंदी पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने 3000 से अधिक फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें