फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: लुंगी पहन शॉपिंग करती नजर आईं उर्वशी रौतेला, वीडियो हो रहा है वायरल

Wed, 01 Dec 2021 01:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री  उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कई तस्वीरों में उनका बोल्ड अवतार भी दिखता है। उर्वशी रौतेला खूबसूरती के साथ ही अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी फेमस हैं।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री  उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कई तस्वीरों में उनका बोल्ड अवतार भी दिखता है। उर्वशी रौतेला खूबसूरती के साथ ही अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी फेमस हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। अब उन्होंने फैंस के लिए एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लुंगी पहने हुए दिख रही हैं।

विज्ञापन


लुंगी पहन शॉपिंग करती दिखीं उर्वशी रौतेला
अपने नये वीडियो में उर्वशी रौतेला लुंगी पहनकर शॉपिंग कर रही हैं। उनके साथ दो अन्य लड़ियां भी हैं। वीडियो की शुरुआत में ही उर्वशी हाथों में सोफ्ट ड्रिंक लिए छींकती हैं और फिर शॉपिंग करने लग जाती हैं। वीडियो में सबसे खास है कि अभिनेत्री लुंगी में दिख रही हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी सरप्राइज हैं और जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं।

उर्वशी ने लुंगी को फोल्ड कर शॉर्ट स्कर्ट का लुक दिया है। उन्होंने कमर पर स्टोन वाली बेल्ट लगाई है। उन्होंने ब्लू कलर की क्रॉप टॉप पहनी हुई है। वीडियो पर अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा है, लुंगी वैकेशन, लुंगी वन साइज फिट्स ऑल। उनके इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस उर्वशी के इस लुक को खूबसूरत बता रहे हैं और दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, यह क्या हो रहा है भाई? एक ने लिखा, कोरोना हो गया क्या? इस वीडियो को अब तक 2 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें