फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Industry: अब तेलुगू सितारों के नखरे नहीं उठाएंगे निर्माता, बोझ घटाने के लिए इंडस्ट्री ने उठाए सख्त कदम

Fri, 02 Sep 2022 03:14 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगू फिल्म निर्माताओं की संस्था तेलुगू चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उन कड़े नियमों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जोर सितारों के नखरों को काबू करने पर दिया गया है।
विज्ञापन
साउथ फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों एक अलग मुकाम पर है। ये फिल्म इंटस्ट्री हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हाल ही में तेलुगू  फिल्म इंडस्ट्री को कोविड के बाद दोबारा आगे बढ़ाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तेलुगू फिल्म निर्माताओं की संस्था तेलुगू चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उन कड़े नियमों की लिस्ट जारी की है, जिनका पालन 10 सितंबर से कराया जाएगा। इन नियमों पर बॉलीवुड भी विचार कर सकता है।

विज्ञापन

ओटीटी प्रमोशन में नहीं होंगे शामिल
तेलुगू फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज को लेकर काफी सख्ती बरती गई है। अब से कोई भी तेलुगू फिल्म थियेटर में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ही ओटीटी पर रिलीज की जा सकेगी। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म का जिक्र फिल्म के पोस्टर से लेकर किसी भी तरह के प्रमोशन में नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ओटीटी प्लेटफॉर्म को सीक्रेट रखा जा सके और दर्शक सिनेमाघरों में जाने के लिए मजबूर हों।

सितारे खुद वहन करें अपने स्टाफ का खर्च
तेलुगू फिल्म इंटस्ट्री की मीटिंग के बाद सबसे अहम निर्णय ये लिया  गया है कि कलाकारों और टेक्नीशियन्स को अपने स्टाफ का खर्च खुद उठाना होगा। हालांकि इसका पैसा उनकी फीस में शामिल होगी। फिल्म निर्माता कलाकारों के स्टाफ के रहने, खाने और यातायाता का कोई खर्चा नहीं उठाएंगे। किसी भी फिल्म का शुरू होने से पहले इस बारे में एग्रिमेंट कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

कोरोना के बाद आर्थिक नुकसान से निपटने की तैयारी
कुछ दिनों पहले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने शूटिंग रोकने का निर्णय लिया था। कोरोना से होने वाले आर्थिक नुकसान से निपटने के लिए इसकी पहल की गई थी। हालांकि बाद में शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें