तेलुगू एक्ट्रेस ने डायरेक्टर चलापथी और एक्टर श्रुजन के खिलाफ रेप के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। हाल ही में इस हीरोइन ने विजयवाड़ा के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकाय में उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए जाते समय डायरेक्टर और सह कलाकार ने उनके साथ रेप की कोशिश की है।
मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस मे कहा 'शूटिंग के लिए 13 अग्स्त को हैदराबाद से भीमावरम पहुंचना था। इसके लिए मैं ट्रेन से जाने वाली थी लेकिन डायरेक्टर और एक्टर ने मुझे गाड़ी से साथ में ही चलने के लिए कहा।रास्ते में उन्होंने मेरे साथ जबरदस्ती की। इतना ही नहीं उन्होंने मुझ पर हमला भी किया।'
पढ़ें- प्रियंका की इस तस्वीर पर मचा हंगामा, लोगों ने कहा- 'इसे भारत से निकाल देना चाहिए'
आगे बात करते हुए वो बोलीं 'उन्होंने मुझे पीछे की सीट पर फेंक दिया। जिससे की में गाड़ी से बाहर न कूद पाऊं, उन्होंने गाड़ी की स्पीड काफी तेज कर दी। उसी समय मैंने कुछ दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर दी, जो जल्द ही मेरी मदद के लिए वहां पहुंच गए। इस सब के बाद मैंने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।'
इतना ही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि इस सब के बाद उनके करियर पर गलत असर पड़ेगा। उनका मानना है कि अब कोई डायरेक्टर उन्हें फिल्म में नहीं लेगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आईपीसी की धारा 279 के तरत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पढ़ें- विदेश में तिरंगा फहराने पहुंची थीं ऐश्वर्या राय, डीप नेक से परेशान होकर करना पड़ा ये काम