फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ के मशहूर अभिनेता की कार का हुआ एक्सीडेंट, हादसे की ये है वजह

Thu, 14 Nov 2019 07:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Rajasekhar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर राजाशेखर वरदराजन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इसमें वो बाल-बाल बच गए, उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट टायर के चलते उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था जिसके चलते ये दुर्घटना हुई। एक बयान में अभिनेता ने बताया कि जब दुर्घटना हुई तो वह रामोजी फिल्म सिटी से घर वापस आ रहे थे।

विज्ञापन


जब राजाशेखर कार पलट गई तो वहां से निकलने वाले यात्रियों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद उनकी कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें पास ही के अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।

राजशेखर ने मीडिया से इसे मुद्दा नहीं बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह एक मामूली दुर्घटना है और मैं सुरक्षित हूं। हालांकि पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत एकत्र कर रही है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि कहीं गाड़ी चलाते समय शराब का सेवन तो नहीं किया गया था। साल 2017 में भी उनकी कार का एक्सीडेंट हो चुका है।
विज्ञापन


राजशेखर टॉलीवुड की मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और महासचिव भी हैं। तीस वर्षों से अधिक के करियर में, उन्होंने में उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने इसके अलावा बेस्ट एक्टर के लिए तीन फिल्म फेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं।
विज्ञापन


विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच बढ़ रही हैं करीबियां, LEAKED हुई डिनर डेट की फोटो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें