फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vandana Pathak: वंदना पाठक का नहीं कोई सानी, कॉमेडी धारावाहिकों से बनाई अलग पहचान

Thu, 26 Jan 2023 07:02 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसे चंद ही धारावाहिक हैं, जिनमें पारिवारिक और स्वस्थ हास्य को दिखाया गया है। जिन्हें परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। ऐसे ही कुछ विरले धारावाहिकों में से एक है ‘हम पांच'। एकता कपूर के इस धारावाहिक ने एक जमाने में खूब शोहरत बटोरी।
विज्ञापन
वंदना पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारावाहिक हम पांच में बड़ी बेटी 'मीनाक्षी माथुर' का किरदार निभाने वाली टीवी अभिनेत्री वंदना पाठक तो आपको याद ही होंगी। अरे वही, जिन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में अलग जगह बना डाली। जो औरतों के अधिकारों के लिए लड़ने वाली तेजतर्रार महिला के किरदार के लिए जानी गईं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं इस दिग्गज अभिनेत्री के बारे में...

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने रीजनल सिनेमा से आकर अपना नाम बनाया। ऐसी ही एक एक्टर हैं वंदना पाठक, जिन्होंने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा प्रसिद्धि हिंदी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में हासिल की। 26 जनवरी 1976 के दिन गुजरात के अहमदाबाद में वंदना पाठक का जन्म हुआ। अभिनेत्री ने साल 1995 में एकता कपूर के सीरियल 'हम पांच' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

वंदना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री वंदना ने ज्यादातर कॉमेडी शो में ही काम किया। वंदना ने डायरेक्टर नीरज पाठक से शादी की है और उनके दो बच्चे भी हैं। स्टार प्लस के सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शो 'साथ निभाना साथिया' में भी वंदना ने काम किया है। उसके बाद धारावाहिक खिचड़ी में जयश्री का किरदार उनके लिए वरदान साबित हुआ। आज भी लोग उन्हें जयश्री नाम से याद करते हैं।
विज्ञापन

लगभग 25 साल के करियर में उन्होंने एक महल हो सपनों का, यह मेरी लाइफ है, मैं कब सास बनूंगी, मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले, बड़ी दूर से आए हैं, साथ निभाना साथिया, यह तेरी गलियां मनमोहनी जैसे धारावाहिकों में अभिनय करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह भी पढ़ें: 'पठान' के कारण मराठी फिल्मों को नहीं मिल रहे थिएटर, MNS ने कहा- करेंगे विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें