फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID के प्रोड्यूसर के घर में चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 May 2017 05:08 PM IST
amarujala.com -Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर टीवी शो 'सीआईडी' के प्रोड्यूसर के घर 12 लाख की चारी हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रोडयूसर प्रदीप उप्पल के घर से चोरो ने 12 लाख रूपये की कीमत के सामान और कैश पर हाथ साफ कर लिया। घटना की रिपोर्ट जुहू पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि शो के निर्माता प्रदीप उप्पूर के सिल्वर बीच अपार्टमेंट स्थित घर पर सेंधमारी की गई। घटना की जानकारी तब मिली जब प्रदीप की पत्नी वीणा ने पाया कि अलमारी खुली हुई है और गहने और कैश गायब हैं। सबसे पहले प्रदीप की पत्नी वीणा की नजर गायब पैसों और गहनों पर पड़ी और फिर उन्होनें ही स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

निर्माता का घर जुहू में सी फेसिंग है और वहां एंट्री के एक स्थान को बांसों से ढका गया है। पुलिस को आशंका है कि चोर इसी बांस के सहारे चढ़ कर छठवीं मंजिल तक गए होंगे। पुलिस अब सीसीटीवी के जरिये चोरों का सुराग तलाशने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें