फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कशिश 2017' में चीफ गेस्ट होंगे अर्जुन कपूर

Tue, 23 May 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
अर्जुन कपूर
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर रही है। इसी बीच खबर आई है कि अर्जुन कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल के चीफ गेस्ट होंगे। पिछले साल सोनम कपूर इस फेस्टिवल में चीफ गेस्ट थीं।
विज्ञापन


इस बार कशिश फिल्म फेस्टविल में 45 देशों की 147 फिल्में दिखाई जाएंगी। ये फेस्टिवल 24 मई से 28 मई तक चलेगा।

इसके बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, 'मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि ये दुनिया भर के सिनेमा को साथ लाता है। LGBTQ समाज को सपोर्ट की जरूरत है और ऐसे में सिनेमा उनके लिए एक अच्छा माध्यम है।'  

कशिश के डायरेक्टर श्रीधर रंगायन का कहना है, 'हमें बहुत खुशी है कि अर्जुन इसके 8वें संस्करण का आरंभ कर रहे हैं। कशिश ना सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया भर की LGBTQ सिनेमा को प्लेटफॉर्म देता है।'
विज्ञापन


कशिश मुंबई इंटरनेशनल क्वीर फिल्म फेस्टिवल 2010 में शुरू हुआ था, ये पांच दिन चलता है। ये पहला भारतीय LGBT फेस्टिवल है जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अप्रूवल से मनाया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें