बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि किसी भी सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति या लोगों तक अधिक से अधिक किसी संदेश को पहुंचाने के लिए टीवी से बेहतर माध्यम कोई नहीं।
हाल ही में अनिल 'बिकॉज आई एम ए गर्ल' अभियान से जुड़े अनिल कपूर ने कहा कि फिल्मों की तुलना में टीवी के अधिक दर्शक होते हैं। खासकर, गांवों और छोटे शहरों में महिलाएं और बच्चे बड़े पैमाने पर टीवी देखते हैं।
अनिल का ये भी कहना है कि यदि हम, सामाजिक मुद्दों से जुड़े किसी काम को मनोरंजक तरीके से करते हैं, तो अधिक से अधिक लोगों के बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।