अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। बीते दिनों वह नेटफ्लिक्स पर आई हंसल मेहता की 'स्कूप' में रंभा मां का रोल निभाती नजर आईं। तेजस्विनी का कहना है कि उनसे तमाम लोगों ने यह गुजारिश की है कि वे अब सिल्वर स्क्रीन से दूर न जाएं। खुद तेजस्विनी को भी इस बात का पछतावा है कि वह पर्दे पर लगातार एक्टिव नहीं रहीं, यह उनकी गलती है। तेजस्विनी ने हाल ही में यह स्वीकार किया है। उन्होंने कई शो रिजेक्ट किए, लेकिन एक शो का उन्हें भारी पछतावा आज तक है। आइए जानते हैं...
इस शो के बाद छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री
तेजस्विनी का कहना है, 'फिल्मों से ब्रेक लेकर मैं बिल्कुल गुमनामी में ही चली गई। मैं इतने लंबे ब्रेक सिर्फ इसलिए लेती रही, ताकि अपने करियर को लेकर मन में चल रही ऊहापोह वाली परिस्थितियों का सामना कर सकूं। आज उसका मुझे पछतावा है। काश मैंने काम किया होता, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया'। बता दें कि तेजस्विनी के फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की 2003 में आई फिल्म 'पांच' से हुई। हालांकि, तेजस्विनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो 'मुझे चांद चाहिए' से की थी। इस शो के बाद वह छोटे पर्दे से दूर हो गईं।
Ek Mahanayak Dr BR Ambedkar: एक महानायक डॉ. बीआर अंबेडकर के सेट पर दो घोड़े घायल, पेटा ने दर्ज कराई शिकायत
ठुकरा दिया था 'हसरतें'
तेजस्विनी का कहना है, 'टेलीविजन पर मेरे लिए कुछ एक्साइटमेंट जैसा नहीं लग रहा था। इसलिए मैं वहां वापस नहीं गई। हालांकि, मेरे पास टीवी प्रोजेक्ट्स के कई ऑफर भी आए, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किए'। तेजस्विनी का कहना है कि उन्होंने यूं तो कई शो के लिए इनकार किया, लेकिन एक शो का उन्हें आज भी मलाल है। यह वह शो है, जिसने शेफाली शाह को स्टार बना दिया और शो का नाम है, 'हसरतें'। 90 के दशक के इस ड्रामा को तेजस्विनी ने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि इसमें उन्हें उम्रदराज दिखना था। बालों को सफेद दिखाना था।
Vurshabha: अब मोहनलाल के कंधे पर संजय कपूर की बेटी की जिम्मेदारी, सलमा आगा की शहजादी पर भी रहेगी नजर
सता रहा था इस बात का डर
तेजस्विनी का कहना है, 'मैंने शो करने से मना कर दिया। लेकिन, जब यह इतना बड़ा हिट साबित हुआ तो मुझे ख्याल आया कि मुझे यह शो कर लेना चाहिए था, लेकिन मैं किसी भी तरह अपने आप को बुजुर्ग किरदार में नहीं देख सकती थी। उस दौरान मैं युवा थी, इसलिए बूढ़ी महिला का रोल मुझे पसंद नहीं आया। मेरे मना करने के बाद शेफाली शाह को उस भूमिका के लिए लिया गया'। शो के लिए मना करने का एक और कारण तेजस्विनी का टाइपकास्ट होने का डर भी था। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मैं फिल्मों की तरफ जाने की कोशिश कर रही थी। उस किरदार से टीवी की दुनिया में टाइपकास्ट होने का डर था। हालांकि, इसके बाद भी फिल्मों में मुझे काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। मैं एक टीवी शो कर चुकी थी, इसके बाद हर कोई कहता कि आप एक सीरियल कर चुकी हैं। तब मुझे पछतावा होता कि आखिर मैंने टेलीविजन से करियर की शुरुआत क्यों की!'
Khesari Lal Yadav: बीते 12 महीनों में खेसारी ने मारे इतने सिक्सर, इस फिल्म में विदेशी हीरोइन संग जमा रंग