बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सोनम कपूर की दोस्ती जग जाहिर है। आए दिन उनके बारे में कुछ न कुछ छपता रहता है। हाल ही में ऐसा वाक्या हुआ जब स्वरा को गले लगाकर सोनम रोने लगीं।
इस बात का खुलासा खुद सोनम ने ही किया। हुआ यूं की स्वरा की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की स्पेशल स्क्रीनिंग चल रही थी। बस फिर क्या था अनारकली के एक दृश्य को देखकर सोनम भावुक हो गयीं और स्वरा को गले लगा जोर-जोर से रोने लगीं।
फिल्म के निर्देशक अविनाश दास भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि जैसे ही स्क्रीनिंग खत्म हुई कोई जोर-जोर से रोने लगा। हमने उठकर देखा तो पता चला की सोनम रो रही हैं। वहीं इस वाक्ये पर सोनम कहती हैं कि आप भी अगर फिल्म देखेंगे तो भावुक जरूर होंगे। फिल्म में एक महिला के संघर्ष को भलिभांति दिखाया गया है।