Vice President of India Venkaiah Naidu
- फोटो : amar ujala mumbai
एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। उनकी ये फिल्म दिल्ली में साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर से प्रेरित है। जॉन अब्राहम फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मिलकर इन दिनों 'बाटला हाउस' का जोर-शोर के प्रमोशन कर रहे हैं।
शनिवार की फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। यहां फिल्म के मेकर्स ने उपराष्ट्रपति के लिए 'बाटला हाउस' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी। फिल्म को देखने के बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 'बाटला हाउस' की काफी तारीफ भी की। गौरतलब है कि साल 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका में दायर की गई है।
याचिका के अनुसार इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए क्योंकि इससे केस की सुनवाई प्रभावित होगी। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि सोमवार को इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हाई कोर्ट में होगी और उसमें देखा जाएगा कि जॉन अब्राहम की यह फिल्म केस की सुनवाई को प्रभावित तो नहीं करेगी।
मामले में आरोपित आरिज खान और शहजाद आलम ने यह याचिका दायर की है। शहजाद को निचली अदालत से उम्रकैद की सजा हो चुकी है। उसने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। आपको बता दें कि राजधानी में 13 सितंबर 2008 में को सीरियल धमाके हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाटला हाउस के एक फ्लैट में छापेमारी की थी इस पर आतंकियों ने उस पर गोली चला दी थी। इसके बाद वहां एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर पर यह फिल्म बनी है और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है।