फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharib Hashmi: शारिब हाशमी को पत्नी ने दिया था आर्थिक संबल, एक्टर के संघर्ष के दिनों में बेच दिए थे गहने

Sat, 29 Jul 2023 02:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शारिब हाशमी के मुताबिक अपने पहले प्रोजेक्ट का ऑफर पाने के लिए उन्हें तीन साल तक ऑडिशन देना पड़ा था। 
विज्ञापन
Sharib Hashmi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शारिब हाशमी ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रूबरू कराया है। बीते दिनों वह फिल्म 'तरला' में नजर आए। इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर चुके शारिब काफी संघर्षों से गुजरे हैं। मगर, मुश्किल दौर में उनकी पत्नी उनका सहारा बनी रहीं। हाल ही में शारिब ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए यह खुलासा किया कि उनका करियर बनाने के लिए उनकी पत्नी ने अपने गहने तक बेच दिए थे।

विज्ञापन


बेचना पड़ा था घर
शारिब हाशमी के मुताबिक उनकी पत्नी को अपने गहने बेचने पड़े थे। उन्होंने बताया कि अपने पहले प्रोजेक्ट का ऑफर पाने के लिए उन्हें तीन साल तक ऑडिशन देना पड़ा था। इस दौरान उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। ऐसे में एक्टर की पत्नी ने पैसों का इंतजाम करने के लिए अपने गहने बेच दिए। इतना ही नहीं शारिब हाशमी के मुश्किल दिनों में गुजारा करने के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा था।
Bawaal: इस्राइली एंबेसी ने भी बवाल के इस सीन पर जताई आपत्ति, जानें फिल्म पर क्यों हो रहा है विवाद
विज्ञापन


झेलना पड़ा था रिजेक्शन
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया है। शारिब ने कहा कि वर्ष 2003 में उनकी शादी हुई और 2009 में उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए एमटीवी में इन-हाउस राइटर की नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें धोबी घाट में एक रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया, तो उस समय उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। हालांकि फिर भी उन्होंने कोशिश जारी रखी और तय कर लिया कि वह फिल्मों में जरूर काम करेंगे।
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: 'स्क्रीन पर मरना थोड़ा अजीब लगता है', लिप-सिंकिंग को लेकर भी दुलकर सलमान ने कही यह बात

इस तरह मिली पहली फिल्म
एक्टर ने बताया, 'नौकरी छोड़ने के बाद मुझे केवल ऑडिशन देना था, मुझ पर मेरी पत्नी और हमारे बच्चे की जिम्मेदारियां भी थीं। सेविंग्स खत्म होने लगी तो दोस्तों से कर्ज लेना शुरू किया। अपना घर बेच दिया। समय के साथ मेरी उम्मीद भी जवाब देने लगी थी। एक वक्त आया जब मुझे लगने लगा था कि अपने परिवार के लिए खाने का इंतजाम कैसे करूंगा'। शारिब के मुताबिक, 'ऑडिशन देने का क्रम तीन साल तक चला, इसके बाद फिर से नौकरी करने का फैसला किया और सोनी टीवी के साथ काम करना शुरू किया। उनके शो के लिए एंकरों के लिए स्क्रिप्ट लिखी। मैंने 'मेहरूनी' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया। शानू शर्मा ने फिल्म देखी और 'जब तक है जान' के लिए मुझे कास्ट कर लिया गया'।
Bollywood Stars: जब पर्दे पर अपनी ही असल जिंदगी जीते नजर आए सितारे, लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें