फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया और वीर पहड़िया की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री, खूबसूरत रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता!

Mon, 13 Oct 2025 07:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tara Sutaria Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने कथित बॉयफ्रेंड वीर पहड़िया के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तारा और वीर की रोमांटिक तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@tarasutaria
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को पब्लिक प्लेस पर अक्सर एक साथ देखा गया है। वहीं आज तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिलों को धड़का दिया है। इस जोड़ी की लाजवाब केमिस्ट्री और त्योहार की चमक फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन

तारा का पोस्ट
तारा ने अपनी और वीर की रोमांटिक तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'कल रात मेरे पटाखे के साथ...हमारे सबसे प्रिय के लिए@manishmalhotra05, मेरा हमेशा पसंदीदा होस्ट..।' वहीं वीर ने भी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और पोस्ट के साथ लिखा, 'प्यार और प्रकाश, मेरे डायनामाइट के साथ, दिवाली 2025'।

तारा और वीर का लुक
इन लेटेस्ट तस्वीरों में तारा सुतारिया अपने बॉयफ्रेंड वीर पहड़िया के साथ बहुत प्यारी लग रही हैं। दिवाली का सीजन चल रहा है। तारा और वीर ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से खूबसूरत फोटोज पोस्ट की हैं। वे पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। तारा ने मनीष का डिजाइन किया लहंगा पहना है। वीर ने सफेद कुर्ता सेट पहना, जो उन्हें बहुत सूट कर रहा था। उनकी पोज और मुस्कान ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। फैंस उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 70 साल की उम्र में अनुपम खेर ने तीन मिनट में किया अनोखा काम, इस बॉलीवुड एक्टर से की खास गुजारिश

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी
मनीष मल्होत्रा हर साल बड़ी-बड़ी दिवाली पार्टियां करते हैं। कल की पार्टी में कई बड़े स्टार्स नजर आए। इस पार्टी में हेमा मालिनी, रेखा, गौरी खान, करण जौहर, काजोल और बाकी कई सितारे नजर आए। 

यह भी पढ़ें: 'मैं प्यारी टीम के बिना कुछ भी नहीं', हिना खान ने जन्मदिन का थ्रौबेक वीडियो किया शेयर, HK टीम का किया शुक्रिया..
विज्ञापन

तारा-वीर का रिश्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा और वीर ने कुछ महीने पहले डेटिंग शुरू की है। वे अब रिश्ते को मजबूत बना रहे हैं। वे अक्सर साथ घूमते हैं। पहले तारा का नाम अदार जैन से जुड़ा था। अदार करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर के कजिन हैं। दोनों अलग हो गए। फरवरी 2025 में अदार ने तारा की दोस्त अलेखा आडवाणी से शादी कर ली। बाद में तारा का नाम अरुणोदय सिंह से जोड़ा गया, लेकिन तारा ने कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें: 'मुझे रंगीन संस्कृति और इतिहास देने के लिए मेरे भारत ....' रवीना टंडन ने अदा किया मातृभूमि का शुक्रिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें