फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tara Sutaria Veer Pahariya: लंच डेट पर साथ दिखे तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया, डेटिंग की अफवाहों को मिला बल

Tue, 12 Aug 2025 05:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को मुंबई के एक शानदार रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया। इस वीडियो के सामने आने से इनकी डेटिंग की अफवाहों को और अधिक बल मिल रहा है। 
विज्ञापन
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को अक्सर एक साथ देखा गया है। एक साथ बार-बार दिखने से इन दोनों की डेटिंग की अफवाहों को बढ़ावा मिल रहा है। आज दोपहर दोनों को लंच डेट पर एक साथ देखा गया। दोनों के स्टाइलिश अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

 

फिर दिखे साथ तारा और वीर
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तारा रेस्टोरेंट से बाहर निकलती दिखीं, उनके पीछे वीर पहाड़िया भी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखे। पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, लेकिन दोनों ने तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुकने की बजाय जल्दी से अपनी कार में बैठना सही समझा। वीर ड्राइवर सीट पर बैठे और तारा उनके बगल में बैठी दिखाई दीं। इस दौरान दोनों ने पैपराजी के सवालों का जवाब नहीं दिया।

तारा और वीर का स्टाइल
इस दौरान तारा ने सफेद टैंक टॉप, ओवरसाइज्ड शर्ट, और सूज ट्राउजर कैरी किया हुआ था। उन्होंने कूल एक्सेसरीज म्यूट टोन के जूते, लुई वुइटन का बड़ा टोट बैग, टिंटेड सनग्लासेस, गोल्ड ज्वेलरी और बुल्गारी की घड़ी पहनी हुई थी। हल्का मेकअप और खुले बाल उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे। वीर ने सिंपल काली शर्ट, मैचिंग पैंट और सफेद स्नीकर्स पहने थे। उनकी ट्रिम दाढ़ी, स्टाइलिश बाल और बिना रिम का चश्मा उन्हें और स्टाइलिश लुक दे रहा था।
विज्ञापन

तारा और वीर का करियर
तारा सुतारिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'मरजावां', 'अपूर्वा', और 'तड़प' जैसी फिल्मों में काम किया है। कथित तौर पर तारा कन्नड़ और अंग्रेजी फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी, जो 2026 में रिलीज होगी। दूसरी ओर, वीर पहाड़िया, जो मुंबई के एक बिजनेस परिवार से हैं। वीर ने लंदन में एक हिंदी पॉप म्यूजिक यूट्यूब चैनल शुरू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'भेड़िया' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया और फिर अक्षय कुमार के साथ 'स्काई फोर्स' से अभिनय की शरुआत की थी।

यह भी पढ़ें: Parag Tyagi: 'आखिरी सांस तक प्यार...', पराग त्यागी ने शादी की 11वीं सालगिरह पर शेफाली जरीवाला को किया याद..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें