तारा सुतारिया के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। कुछ समय पहले तारा सुतारिया के कोविड 19 से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी। हालांकि इस बारे में तब ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। अब उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया है कि उनका कोविड 19 निगेटिव आया है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ढेर सारा प्यार मिला और वह सुरक्षित हैं।
तारा लिखती हैं कि ‘आप सभी के प्यार और चिंताओं के लिए शुक्रिया। मैं कोविड 19 निगेटिव हूं और स्वस्थ हूं। सुरक्षित और ठीक रहें। आप सभी को भी प्यार।‘
तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक मिलन लुथरिया की तड़प में नजर आएंगी। इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू करेंगे। इसके अलावा तारा सुतारिया के पास अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती 2 है। वह मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में भी दिखेंगी।
महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे जैसे रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और सिद्धांत चतुर्वेदी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
सोशल मीडिया को अलविदा कहने के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान, कहा- ‘मैं वैसे भी…’