फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागार्जुन अक्किनेनीः तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार ने लगवाया कोरोना का टीका, फैंस से की ये खास अपील

Wed, 17 Mar 2021 12:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नागार्जुन अक्किनेनी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मनोरंजन जगत के सितारे अब कोरोना का टीका लगवाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दक्षिण सिनेमा के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया है। दक्षिण भारतीय स्टार ने मंगलवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। बता दें कि वो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया है।

विज्ञापन


कोरोना का टीका लगवाने के बाद नागार्जुन ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने कल कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लिया। मैं इसके साथ ही अपील करता हूं कि जो भी टीका लगवाने के योग्य हैं वो जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा लें। इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वो टीका लगवाते नजर आ रहे हैं।



 
 

बता दें कि नागार्जुन से पहले दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और कमल हासन भी कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। वहीं बॉलीवुड जगत के बहुत से सुपरस्टार ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। हाल ही में आशा पारेख और अनूप जलोटा की कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें सामने आई। बता दें कि आशा पारेख और अनूप जलोटा से पहले सैफ अली खान, कमल हसन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे कई सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई सेलेब्स वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें