तारा का रिलेशनशिप को लेकर जवाब
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अपनी फिल्मों को लेकर कम और डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में ज्यादा रहते हैं। हाल ही में दोनों को एक-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। वहीं इसके बाद दोनों को एक फैशन शो के दौरान फ्लाइंग किस करते देखा गया। जब एएनआई ने तारा सुतारिया और वीर पहरिया के बीच सोशल मीडिया पर हुई फ्लर्टिंग के बाद उनसे सवाल किया की फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बेहद खुश और उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए एक्सटाइडेट हैं तो इस पर तारा ने फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर जवाब में कहा, 'यह बहुत प्यारा है।' इसके बाद जब तारा से पूछा गया कि उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनका और वीर का क्या रिलेशनशिप है तो फिलहाल इस बारे में तारा ने बात करने से इनकार कर दिया।