फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा ने ऋतिक को छोड़ इस शख्स के साथ ‘कहो ना प्यार है’ का डांस रिक्रिएट किया, वीडियो वायरल

Thu, 24 Jul 2025 11:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमीषा पटेल ने लगभग 25 साल पहले फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में एक डांस स्टेप किया था, जो आज भी पाॅपुलर है। इसी डांस स्टेप को पैपराजी के सामने एक शख्स के साथ अमीषा करती दिखीं। इस शख्स का कनेक्शन डायरेक्टर फराह खान से जुड़ता है। 

विज्ञापन
अमीषा पटेल 'कहो ना प्यार है' का डांस स्टेप रिक्रिएट करती हुईं - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ‘सैयारा’ की पॉपुलैरिटी के बीच सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ भी चर्चा में आ गई। ‘सैयारा’ और ‘कहो ना प्यार है’ को लेकर कंपेयर कर रहे हैं। इसी बीच अमीषा पटेल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह ऋतिक को छोड़कर एक अलग ही शख्स के साथ ‘कहो ना प्यार है’ का डांस स्टेप कर रही हैं। 

विज्ञापन


अमीषा पटेल के घर पहुंचीं फराह खान 
वायरल वीडियो में फराह खान अमीषा पटेल के घर पहुंची हैं। वह अपने कुकिंग व्लॉग चैनल की शूटिंग के अमीषा के साथ करेंगी। फराह यूट्यूब पर एक चैनल चलाती हैं, जिसमें सेलिब्रिटीज के घर जाती हैं और स्टार्स उनके लिए कोई डिश बनाते हैं। इस कुकिंग वीडियो में स्टार अपनी एक्टिंग जर्नी, यादगार किस्से भी साझा करते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे 

फराह खान के साथ वर्किंग एक्सपीरियंस किया याद 
वायरल वीडियो में अमीषा पटेल और फराह खान बातचीत करते दिखे। अमीषा ने बताया कि फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ में उन्हें और ऋतिक को फराह खान ने ही डांस सिखाया था। वह बताती हैं कि फराह उस वक्त बहुत डांटती थीं, मगर एक्टर्स से अच्छा डांस करवा लेती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फराह के कुक दिलीप संग अमीषा पटेल ने किया डांस 
आगे वायरल वीडियो में नजर आता है कि अमीषा पटेल और फराह खान का कुक दिलीप ‘कहो ना प्यार है’ वाला हुक स्टेप करते हैं। फराह खान के कुकिंग व्लॉग चैनल में कुक दिलीप भी नजर आता है। दिलीप इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। फराह के व्लॉग में दिलीप का अतरंगी अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आता है। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर वीडियो को शेयर किया गया है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें