तारा ने शेयर की खास तस्वीर
तारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने माता-पिता की एक सुंदर तस्वीर शेयर की है, जो एक रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान ली गई है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता एक-दूसरे के पास बैठे मुस्कुरा रहे हैं और टेबल पर रखी प्लेट्स पर सालगिरह की बधाई लिखी हुई है।
माता-पिता के लिए तारा का खास संदेश
तारा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारे सबसे अच्छे दोस्तों, हमारे राजदारों और दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसानों को शादी की 35वीं सालगिरह मुबारक।' इसके साथ ही तारा ने इस खास मौके पर अपने पिता का जन्मदिन भी मनाया। तारा ने अपने पापा के लिए लिखा, 'आप जैसा कोई नहीं है। हर चीज के लिए आपका शुक्रिया।'
तारा सुतारिया का अब तक का सफर
तारा ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे भी थे। फिल्मों में आने से पहले तारा डिब्नी इंडिया के मशहूर शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 'ओए जस्सी' से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी थीं।
तारा ने 'मरजावां', 'तड़प', 'हीरोपंती 2', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'अपूर्वा' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा तारा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और बहुत अच्छा पियानो भी बजाती हैं। हाल ही में तारा सुतारिया 'कान फिल्म फेस्टिवल' में भी नजर आई थीं, जहां उनके स्टाइलिश लुक और फैशन की लोगों ने जमकर तारीफ की। तारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: 'सिट्रीन टेरेन' गाउन में जैकलीन फर्नांडिस का स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के बीच पर दिए सिजलिंग पोज