तारा ने कब खरीदा नया घर
तारा सुतारिया ने 23 फरवरी को अपने नए घर की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरों में अपने घर की शानदार सजावत को भी दिखाया। तारा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत के लिए। मेरे पहले घर में अनंत हंसी और प्यार के लिए और 2026 का खुले दिल से स्वागत करने के लिए।'
तारा के घर गईं फराह खान
हाल ही में फिल्म डायरेक्टर फराह खान तारा के नए घर गईं। 13 अप्रैल को फराह ने यूट्यूब पर तारा के घर का पूरा वीडियो शेयर किया। वीडियो में घर की खूबसूरत सजावट दिख रही है। इसमें पारसी और अंग्रेजी स्टाइल का सुंदर मिक्स है। दोनों ने सिनेमा, संगीत, पुरानी यादों, तारा के शुरुआती करियर और ओपेरा से जुड़ी बातें कीं।
तारा ने खुद सजाया नया घर
तारा ने खुद बताया कि उन्होंने अपने नए घर को खुद सजाया है क्योंकि उन्हें इंटीरियर डिजाइन का बहुत शौक है। घर में पारसी स्टाइल का खूबसूरत मेल है। फूलों और मोमबत्तियों से इसे खास बनाया गया है। आजकल लोग मिनिमल सजावट पसंद करते हैं, लेकिन तारा ने अपने जीवन से जुड़ी चीजें जोड़कर घर को अनोखा बना दिया है। डाइनिंग रूम की एक दीवार पर पारसी और गुजराती स्टाइल के चांदी के बर्तन लगाए गए हैं।
एक और दीवार पर उनकी पसंदीदा चीजें रखी हैं- जैसे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के समय करण जौहर और पुनीत मल्होत्रा से मिला क्लैपरबोर्ड और कई साल से जमा की गई पेंटिंग्स। इनमें एक पेंटिंग उनकी नई शुरुआत को दिखाती है।
कैसा है तारा का नया घर
तारा के नए घर में घुसते ही बड़ा स्पेस दिखता है, जो दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्से में मुख्य आकर्षण भव्य पियानो है। दूसरे हिस्से में बैठक है, जहां यादों वाली दीवार बनी है। लकड़ी का फर्श, सफेद दीवारें, चमकदार रोशनी, नरम कालीन, सुंदर कलाकृतियां, पौधे और पुराना झूमर। इन सभी चीजों ने घर को बहुत आकर्षक बना दिया है।
कैसी है घर की सजावट
यादों वाली दीवार पर तारा के पिता का बड़ा रिकॉर्ड कलेक्शन है। साथ में ‘द फैंटम ऑफ द ओपेरा’ का लिमिटेड एडिशन भी रखा है। तारा ने अपनी सबसे पसंदीदा पेंटिंग ‘न्यूनेस’ बताया। यह पेंटिंग उनकी गोवा वाली दोस्त ने बनाई थी, जो तारा के पहले घर और नए जीवन का जश्न मनाती है। एक दीवार पूरी उनकी मैगजीन कवरों को समर्पित है।
अक्सर पार्टी करती हैं तारा
तारा ने बताया कि उन्होंने यह घर मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए बनाया गया है। वे अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टी आयोजित करती हैं। उनके पास अलग डाइनिंग रूम है, जहां कीमती चांदी के बर्तन दिखाए गए हैं। सुंदर फूल, पीने की चीजों के लिए चांदी की ट्रे और खाने परोसने की शानदार मेज। यह सभी कुछ इस कमरे को और खूबसूरत बना देते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या लता मंगेशकर और आशा भोसले की असल कहानी पर आधारित थी यह फिल्म? दिखाया गया था दाे बहनों का रिश्ता...