फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री ने किया बड़ा खुलासा, नाना पाटेकर की वजह से छोड़ा बॉलीवुड

Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tanushree dutta
विज्ञापन

रीयलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आने की खबरें हैं। 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट' और 'ढोल' जैसी फिल्मों से चर्चा में आईं तनुश्री करीब दो महीने से भारत में हैं। उन्होंने कुछ मीडिया साक्षात्कारों में खुल कर कहा है कि उन्होंने नाना पाटेकर की वजह से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी थी।

विज्ञापन


2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान तनुश्री ने नाना पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और तब उन्हें निकाल कर राखी सावंत को ले लिया गया था। इसके बाद इंडस्ट्री में तनुश्री को काम मिलना बंद हो गया और वह मुंबई से चली गई थीं। 

कुछ समय वह आध्यात्मिक जीवन जीती रहीं और फिर अमेरिका में बस गईं। दो महीने पहले वह भारत लौटी। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन इशिता दत्ता के साथ रीयलिटी शो में दिखेंगी। इस खबर के बाद इंडस्ट्री में सुगबुगाहट है कि तनुश्री मनोरंजन चैनल पर खुल कर अपनी बातें कह सकती हैं और विस्तार से दुनिया को बता सकती हैं कि उनके साथ क्या हुआ था। ऐसा हुआ तो नाना पाटेकर को आने वाले दिनों में कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नाना ने उस वक्त तनुश्री के आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वह उनकी बेटी समान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें