फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओशो के लिए फिट नहीं है आमिर, अब बनेंगे गुलशन कुमार

Mon, 10 Sep 2018 12:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aamir khan
विज्ञापन

खबर आ रही है कि आमिर खान ने म्यूजिक मुगल कहे जाने वाले गुलशन कुमार की बायोपिक में खुद उनका रोल करने का फैसला किया है। वह पहले इस फिल्म के प्रोजेक्ट में बतौर सह-निर्माता जुड़े थे और स्क्रिप्ट उनके इशारों पर लिखी जा रही थी। 

विज्ञापन


इस बीच आमिर विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो पर बनने जा रही एक फिल्म/वेब सीरीज में अभिनय की संभावनाएं देख रहे थे परंतु लुक टेस्ट के कई सत्रों के बाद उन्हें समझ आ गया कि ओशो के रोल में फिट नहीं बठैंगे। अत: उन्होंने टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक में उनका रोल करने का फैसला किया है। 

हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है परंतु सूत्रों के हवाले से मीडिया में कहा गया है कि आमिर ने फिल्म के लिए मन बना लिया है। सुभाष कपूर फिल्म का निर्देशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें