फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण का आरोप झेल रहे नाना पाटेकर ने बंद कर दी 'हाउसफुल 4' की शूटिंग, सेट से हुए नदारद

Sat, 29 Sep 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nana patekar,Tanushree Dutta
विज्ञापन
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया है। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस बीच खबर आ रही है कि हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे नाना पाटेकर सेट पर नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन


दरअसल फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग इस समय जैसलमेर राजस्थान में चल रही है और पता चला है कि नाना शूटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक क्रू के साथ नाना जैसलमेर गुरुवार को ही पहुंच गए थे, लेकिन उसके बाद से शूटिंग सेट पर नहीं आए हैं। नाना पाटेकर को पहले दिन से ही शूटिंग सेट पर होना था लेकिन वह शूटिंग सेट पर नहीं आ रहे हैं।

इस बीच अखबार बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया है कि 'अभी मैं जैसलमेर में हूं। जैसे ही में 7 या 8 अक्टूबर को मुंबई लौटूंगा तो मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। मैं कैमरे से आंखें मिलाकर हर सवाल का जवाब देना चाहता हूं। आप मुझसे इस मुद्दे पर कुछ भी पूछ सकते हैं। मुझे कुछ भी छिपाने की कोई जरूरत नहीं हैं।' 
विज्ञापन


बता दें नाना पाटेकर और तनुश्री के बीच इस जंग में बॉलीवुड 2 धड़ों में बंट गया है। जहां प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियां इस मामले में खुलकर तनुश्री का साथ दे रही हैं। वहीं कई बड़े स्टार्स इस मामले में कुछ कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

तनुश्री ने आरोप लगाया था कि नाना ने उनके हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान उनको सेक्सुअल हैरेस किया था और विरोध करने पर उनको फिल्म से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें