फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ी होने वाली है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

विज्ञापन
विज्ञापन
तनु वेड्स मनु रिटर्नस की विश्वभर की कमाई 83 करोड़ पर पहुंच गई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड कलेक्शन 38.10 करोड रहा था। सोमवार तक ये बढ़कर 46.10 करोड़ पहुंच गया। अंतराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन


इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'पीकू' ने तो काफी धीरे शुरुआत की थी। लेकिन गब्बर इज बैक ने तेज शुरुआत की थी। पर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स उससे भी तेज कमाई का रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

कंगना रानौत के शानदार अभिनय के लिए भी फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म को समीक्षकों से मिल रही तारीफ को देखते हुए फिलहाल फिल्म के शानदार प्रदर्शन के जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन

इस साल की बड़ी हिट साबित हो सकती है

'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' में कंगना के डबल रोल की काफी सराहना हो रही है। 'गब्बर इज बैक' के बाद फिल्म को सबसे बढ़िया रिस्पॉंन्स मिला है। गब्बर इज बैक अब तक की कमाई करीब 85 करोड़ है।

जबकि तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने चार दिन में ही ये आंकड़ा छू लिया है। चूंकि अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म फ्लोर पर नहीं है, ऐसे में ट्रेंड पंडितो का मानना है कि फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों में शामिल होगी। कंगना एक बार फिर से खुद को बॉलीवुड की 'क्वीन' साबित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें