फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के नाम जुड़ी एक और कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ओवरसीज 100 करोड का आंकडा छू चुकी है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के बाद रिलीज हुई 'इश्कदारियां' और 'पी से पीएम तक' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही कर सकीं।
विज्ञापन


इसका फायदा भी 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' को हुआ है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' ट्रेड एक्सपर्ट अमोद मेहरा के अनुसार अरशद वारसी की 'वेलकम टू कराची' ने वीकएंड पर सिर्फ साढ़े पांच करोड़ का बिजनेस किया हैं। इस प्रकार तीनों ही फिल्में धड़ाम हो गईं।
विज्ञापन

इस साल की सबसे बड़ी हिट की ओर 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस'

'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' से पहले इस साल सिर्फ तीन फिल्में ही 100 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थीं। इससे पहले अक्षय कुमार की 'बेबी', 'गब्बर इज बैक' और दीपिका की 'पीकू' 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी हैं।

'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' इस 100 करोड़ी क्लब की चौथी फिल्म भले ही है लेकिन उसने सबसे तेज 100 करोड़ के आंकडे़ को छुआ है। इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' साल की बड़ी हिट साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें