फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने क्यों कहा कि "मैं शादी ही नहीं करूंगा"

विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अपनी आगामी फिल्मों समेत अपनी शादी के बारे में भी बात की चलिए उनके इस हालिया साक्षात्कार पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन


आप उन कुछ एक उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने मल्टीस्टारर फिल्म में काम किया है। इसमें क्या मुश्किल है?

मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा होना चाहता हूँ जिसके चरित्र और निर्देशक अच्छे हो। मैं असुरक्षात्मक और लालची नहीं हूँ। मैं इस बात में यकीन नहीं करता कि एक ही अभिनेता को पूरा समय स्क्रीन पर चिपके रहने की जरूरत होती है। आग आप कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अपने अभिनय को लेकर निश्चिंत हैं तो इसमें कहीं भी दबाया हुआ महसूस करने की जरूरत नहीं है।

बाजीराव मस्तानी को कैसे आकार दिया जा रहा है?

राम लीला बाजीराव मस्तानी का सिर्फ वार्म अप थी। मैं और संजय लीला भंसाली दोनों मिलकर जो कुछ बनाना चाह रहे थे वह 'बाजीराव मस्तानी' है। यह एक बेहद भयंकर है, एक उग्र आग है।
विज्ञापन


इस बात का नहीं है पछतावा

आलिया भट्ट और वरुण धवन 'शुद्धि' करने जा रहे हैं। पहले इस फिल्म को आप और दीपिका करने वाले थे इसके लिए कोई पछतावा?​

मैं वरुण को काफी समय से जानता हूँ हम दोनों ​​एक ही मनोरंजन क्लब और जिम​ में जाया करते थे। वह एक छोटे भाई के जैसा है। मैं इस बात से बेहद खुश हूँ कि यह शानदार फिल्म उसके हाथों में चली गई है।

​आपने एआईबी रोस्ट के लिए बहुत से प्रतिरोध का सामना किया है और वहीं हालिया वेस्ट एड के लिए भी कुछ ऐसा ही है क्या इस से आपको परेशानी होती है?​

मैं ​एआईबी के बारे में बात नहीं कर सक​ता क्योंकि यह मामला न्यायाधीन है​। और विज्ञापन के लिए मैं डिस्क्लेमर चाहता था लेकिन किसी ने मेरी सुनी नहीं। मैं किसी भी दुर्भावना या द्वेष​ के साथ कोई चीज नहीं करता। मेरी आत्मीय उद्देशय मनोरंजन करना है।

विज्ञापन

ऐसा क्यों कहा कि "शादी नहीं करूंगा"

बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं क्या आपकी भी ऐसी कोई योजना है?
​आपने खुद ही चीजों की कल्पना कर उन्हें आगे कर दिया है।

मैं जुलाई में 30​ का होने जा रहा हूँ। और ऐसा नहीं है कि मैं शादी के बारे में नही सोचता। लेकिन मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूँ। मैंने अभी अपना करियर शुरू किया है और मुझे नहीं लगता कि मैं अभी अपनी शादी-शुदा जिंदगी के साथ न्याय कर सकता हूँ।

​क्या आप ऑरेन्ज मैरिज करेंगे?​

मेरे लिए हमेशा ही प्यार महत्वपूर्ण रहेगा। ऑरेन्ज मैरिज करने के बजाय तो मैं शादी ही नहीं करूँगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें