फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिएटर डायरेक्टर पीतांबरलाल रजनी का COVID-19 की वजह से निधन, 80 की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 09 Aug 2020 09:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीतांबरलाल रजनी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

प्रसिद्ध प्रोफेसर व थिएटर डायरेक्टर पीतांबरलाल रजनी  (Pitambarlal Rajani) का तमिलनाडु में COVID -19 की वजह से निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। 

विज्ञापन


पीतांबरलाल रजनी को उनके छात्रों द्वारा पा के नाम से पुकारा जाता था। रजनी ने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में लगभग 30 वर्षों तक अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया था और देश भर में लगभग 100 नाटकों का मंचन किया था। उन्होंने 12 साल तक मद्रास विश्वविद्यालय में पढ़ाया जहां वह एक एमेरिटस प्रोफेसर भी बने और उन्हें टैगोर चेयर से सम्मानित किया गया।

पीतांबरलाल रजनी पाकिस्तान के सिंध प्रांत से थे। इसके बाद उनका परिवार कोयंबटूर आकर बस गया था। पीतांबरलाल का कोई जीवनसाथी या बच्चे नहीं थे। शुक्रवार को कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनको सभी चिर परिचित व चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुनिया भर में करीब 1.95 करोड़ लोग (खबर लिखे जाने तक) कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 7.23 लाख लोगों की मौत इससे हो चुकी है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 21,53,011 पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें