कोरोना वायरस का कहर बीते कुछ महीनों से देखा जा रहा है। अब तक कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोगों को राहत देने के लिए अब अनलॉक भी कर दिया गया है। जिसके जरिए लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन परेशानियां अब भी कम नहीं हो रही हैं।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक निर्देशक भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। तमिल फिल्म निर्देशक आनंद कोरोना वायरस के कारण किराना दुकान चलाने पर मजबूर हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के जरिए मिली है। आनंद ने बात करते हुए बताया कि उन्हें ये काम करने में खुशी मिल रही है।
एएनआई से बात करते हुए आनंद ने बताया कि 'मुझे इस साल फिल्म इंडस्ट्री के अनलॉक होने की कोई संभावना नहीं दिख रही। मैं ग्राहक बढ़ाने के लिए कम दाम में सामान बेच रहा हूं। मैं इस काम से खुश हूं।'
गौरतलब है कि तमिल फिल्म निर्देशक आनंद पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। कोरोना की वजह से वो इस समय ये काम करने को मजबूर हैं।
पढ़ें: मलयालम अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को मिली जमानत, फोन पर दे रहे थे बदनाम करने की धमकी