तमिल सिनेमा के प्रमुख चेहरों में से एक, निर्देशक जे महेंद्रन ने मंगलवार सुबह चेन्नई में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार उनका निधन सुबह करीब 7.45 बजे हुआ और उनके शव को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज शाम करीब 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पिछले हफ्ते, उन्हें किडनी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे और फिल्म निर्माता जॉन महेंद्रन ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "निर्देशक महेंद्रन का आज सुबह निधन हो गया।"
महेंद्रन निर्देशन की ओर रुख करने से पहले पटकथा लेखक थे। उनकी पहली निर्देशित फिल्म Mullum Malarum (1978) जबरदस्त हिट साहित हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत, सरथ बाबू और सोभा मुख्य भूमिकाओं में थे।