फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मशहूर तमिल निर्देशक केवी आनंद का 54 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

Fri, 30 Apr 2021 11:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को निधन हो गया।  केवी आनंद ने अपने करियर की शुरुआत फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर की थी।
विज्ञापन
केवी आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चेन्नई में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वो 54 साल के थे। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


केवी आनंद ने अपने करियर की शुरुआत फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर सिनेमैटोग्राफर पीसी श्रीराम के साथ गोपुरा वसालिले, मीरा, देवर मगन, अमरान और थिरुदा थिरुदा जैसी फिल्मों में असिस्टेंट के रूप में काम किया। श्रीराम ने 1994 में मलयालम फिल्म Thenmavin Kombath के लिए केवी आनंद के नाम की सिफारिश की, जिसके लिए आनंद ने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। 

एक दशक तक सिनेमैटोग्राफर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने साल 2005 में डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। 2008 में उन्होंने अयान बनाई जो कि एक्शन एंटरटेनर फिल्म है और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसमें सुर्या और तमन्ना लीड भूमिका में थे। उन्होंने मत्रराण, अनेगन, कवन और कप्पन जैसी फिल्मों में काम किया। केवी आनंद के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी सोशल मीडिया के जरिये अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें