फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कॉलीवुड कही जाने वाली तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री बंद है।  इस दौरान किसी भी फ़िल्म की शूटिंग नहीं हो रही, कोई और काम भी नहीं होगा। इसके अलावा राज्य के सभी सिनेमाहॉल भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसा राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को आय से अधिक संपत्ति की दोषी पाए जाने के बाद मिली चार साल की जेल की सज़ा के विरोध में किया जा रहा है।

जयललिता को सज़ा दिए जाने के ख़िलाफ़ तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के पीआरओ निखिल मुरुगन ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर ये जानकारी दी।
विज्ञापन

रख रहे हैं मौनव्रत भी

तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधि दिन भर का उपवास और मौन व्रत भी रखेंगे। इस प्रदर्शन में तमिल फ़िल्म प्रोड्यूसर्स कौंसिल और साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन हिस्सा ले रहे हैं.

राजनीति में आने से पहले जयललिता एक अभिनेत्री थीं और उन्होंने 60 और 70 के दशक में कई फ़िल्मों में काम किया है। अपने फिल्मी कैरियर के पीक पर उन्होंने फिल्मों को छोड़ राजनीति की ओर रुख किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें