अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के साथ हाल ही में सद्गुरु की फोटो बुक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। 'डिसअपीयरिंग फेसेस' नामक यह पुस्तक आध्यात्मिक गुरु की 50 वर्षों की यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों का संग्रह है।
तस्वीरों में छाईं तमन्ना भाटिया
सद्गुरु के इस इवेंट में तमन्ना भाटिया काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। खूबसूरत सी पिंक साड़ी में पहुंचीं अभिनेत्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। फूलों के हैंडप्रिंटिंग और मोतियों की बारीक डिटेलिंग वाली इस हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं। करीब 65 हजार कीमत वाली इस साड़ी को फैशन ब्रांड पिचिका ने डिजाइन किया है। साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इस पर फूलों की प्रिंटिंग मशीन के बजाय हाथों से की गई है।
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
सद्गुरु की आध्यात्मिक यात्रा पर चर्चा
यह समारोह मुंबई स्थित होटल में आयोजित हुआ। इस दौरान सद्गुरु की फोटो बुक 'डिसअपीयरिंग फेसेस' को लेकर एक खास चर्चा रखी गई थी। इस बुक में सद्गुरु की हिमालय और तिब्बत के दौरान यात्रा की फोटोज हैं। अपनी यात्रा में सद्गुरु कई साल तक उत्तर भारत में घूमते रहे।
सद्गुरु, तमन्ना भाटिया, विशाल भरद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
योग केंद्र जाती हैं तमन्ना
तमन्ना का सद्गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लेना उनके आध्यात्मिक झुकाव को देखते हुए कोई नई बात नहीं है। एक्ट्रेस कई मौकों पर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर कर चुकी हैं। वह कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा योग केंद्र भी जाती रहती हैं। तमन्ना यहां महाशिवरात्रि के आयोजन में भी शामिल हो चुकी हैं और प्रसाद चढ़ाने की रस्म में हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी भगवान शिव के प्रति आस्था का असर उनके फिल्मी किरदारों में भी देखने को मिला है। तमन्ना तेलुगु फिल्म 'ओडेला 2' में भगवान शिव की भक्त के किरदार में नजर आई थीं।