'बाहुबली 2' के रिलीज होते ही जहां एक तरफ फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी वहीं दूसरी ओर इन अफवाहों ने भी जोर पकड़ा कि तमन्ना के कई सीन्स फिल्म से काट दिए गए हैं जिसकी वजह से वो निर्देशक एस एस राजामौली से नाराज हैं। ये मामला तूल पकड़ता गया लेकिन तमन्ना ने चुप्पी बनाए रखी।
लेकिन अब जाकर तमन्ना ने इस पर अपनी सफाई पेश की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तमन्ना भाटिया
एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा, 'ये किसी ऐसे शख्स की गढ़ी कहानी है जो बेरोजगार है। मैं राजामौली की शुक्रगुजार हूं और हमेशा रहूंगी क्योंकि उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में अवंतिका किरदार दिया। ये खबरें सरासर गलत हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा रही।'
विज्ञापन
3 of 5
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा से पता था कि फिल्म में मेरा रोल क्या है। मेरे दिल में राजामौली सर के लिए बहुत इज्जत है और मुझे गर्व है कि मैं इस एतिहासिक फिल्म का हिस्सा रही हूं। एक एक्टर के तौर पर इस फिल्म ने मेरी पूरी लाइफ बदलकर रख दी है। इस फिल्म ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सभी के लिए एक पैमाना तय कर दिया है।'
4 of 5
तमन्ना भाटिया
बता दें कि तमन्ना भाटिया 'बाहुबली' में मुख्य किरदार में थीं और पूरी कहानी उनके और शिवेडु के इर्द-गिर्द घूमती थी जबकि 'बाहुबली 2' की कहानी फ्लैशबैक भी थी जिसके हिसाब से तमन्ना उसका हिस्सा नहीं हो सकती थीं। इस फिल्म में तमन्ना के सिर्फ तीन से चार सीन ही थे।