फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने कथित बॉयफ्रेंड विजय वर्मा पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी शादी कई बार हो चुकी

Sun, 12 Mar 2023 08:55 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमन्ना ने विजय को लेकर कहा कि ऐसी अफवाहें चलती रहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी असली शादी होने से पहले पता नहीं लोग कितनी बार शादी करवा चुके है। 
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia -Vijay Verma - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमन्ना भाटिया साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वह साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं, बीते काफी वक्त से एक्ट्रेस और विजय वर्मा के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है। तमन्ना और विजय को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके चलते उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia -Vijay Verma - फोटो : social media
तमन्ना ने कहा ऐसी अफवाहें चलती रहती हैं
तमन्ना ने विजय को लेकर कहा कि हमने साथ में एक फिल्म में काम किया है। ऐसी अफवाहें चलती रहती हैं। उन सभी पर मैं कोई सफाई देना या फिर रिएक्ट करना जरूरी नहीं समझती हूं। मेरे पास इस बारे में कहने के लिए इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है। 

Oscar 2023 Live Streaming: इतिहास रचने से एक कदम दूर आरआरआर, जानें कहां और कैसे देखें ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग

Vijay Verma-Tamannaah Bhatia - फोटो : social media
शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
वहीं, शादी को लेकर तमन्ना ने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस तरह की चीजें क्यों होती हैं, हमारी असली शादी से पहले कई बार शादी हो जाती है। हम हर दूसरे दिन सुनते हैं कि अरे तुम्हारी अभी तक शादी नहीं हुई है। अक्सर लोग किसी से भी मेरी शादी करवा रहे हैं, कभी कोई डॉक्टर से तो कभी कोई बिजनेसमैन से। मुझे लगता है कि मेरी कई बार पहले से ही शादी हो चुकी है। मुझे वाकई में खुद को नहीं पता कि मैं शादी करूंगी तो क्या होगा। उस वक्त पता नहीं लोग एक्साइटेड होंगे या फिर इसे भी अफवाह मान लेंगे। 

अवनीत हुईं बोल्ड तो शमा ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम
विज्ञापन

Vijay Verma-Tamannaah Bhatia - फोटो : social media
भोला शंकर में नजर आएंगी तमन्ना
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भोला शंकर को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर चिरंजीवी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मेहर रमेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म इसी साल 14 अप्रैल को सिनेमा घरों में नजर आएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें