बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। शनाया ने अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन मीडिया में वह अक्सर स्पॉट होती रहती हैं। हाल ही में, शनाया लैक्मे फैशन वीक का हिस्सा बनी और रैंप वॉक पर भी अपना जलवा बिखेरने में कामयाब रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर शनाया के लुक ने उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर ला खड़ा कर दिया।
फिल्म ‘बेधड़क’ से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
अनिल कपूर की तरह शनाया कपूर भी बॉलीवुड में एक सफल एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। शनाया अभी महज 23 साल की हैं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रख लिया है। शनाया करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘बेधड़क’ से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का पहला लुक भी रिलीज किया जा चुका है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
शो स्टॉपर बनने पर ट्रोल हुईं शनाया
हाल ही में, लैक्मे फैशन वीक में शनाया रैंप वॉक करती नजर आईं। शनाया यलो कलर की सीक्विन साड़ी और ट्यूब ब्लाउज पहने डिजाइनर अर्पिता मेहता के लिए शो स्टॉपर बनती नजर आईं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक और वॉकिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। यही नहीं, कई लोगों ने उन्हें स्टारकिड का टैग देते हुए उन्हें अपने दम पर कुछ करने की भी हिदायत दे डाली है और कहा करियर बनाने के लिए पिता का सहारा लेने से अच्छा है कि खुद ही कुछ अच्छा सीखो।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिबरल और GenZ को कहा आलसी फैंस बोले- क्या बहादुरी है
यूजर्स ने उड़ा दी खिल्ली
शनाया को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इतना घटिया वॉक, डिजाइनर के पैसे तो बर्बाद ही समझो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्लास्टिक की गुड़िया लग रही हैं पूरी की पूरी।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘वह ठीक से चल नहीं सकती। मुझे नहीं पता कि उसने रैंप वॉक में क्यों हिस्सा लिया।’ एक ने कमेंट किया, ‘स्कूल का फैशन शो भी इससे बेहतर है।’