फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी करीना की आई याद, सेट पर ही मिलने जा पहुंचे तैमूर

Tue, 22 Aug 2017 03:57 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
taimur ali khan
विज्ञापन
बिजी मम्मी करीना कपूर के बाद अब नन्हे तैमूर के भी डेब्यू की खबर आ रही है। सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन हम आपको बता दें कि हमारे ऐसा कहने के पीछे की वजह क्या है। हाल में करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि जल्द ही दोनों बहनें एक साथ एक ही प्रोजेक्ट में काम करती हुई नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन


इस फोटो को शेयर करने के बाद करिश्मा ने सेट से एक और फोटो शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'कल हमारे सेट पर एक स्पेशल विजिटर ने भी दस्तक दी थी। जी हां और ये स्पेश्ल विजिटर कोई और नहीं तैमूर थे।'

पढ़ें- कपूर खानदान की बेटियों के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द साथ करेंगी काम

इस फोटो में तैमूर चेक शर्ट और जींस में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस फोटो में तैमूर के साथ करीना, करिश्मा, बबिता और करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान भी दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि ये शूटिंग महबूब स्टूडियो में हो रही थी।
विज्ञापन


यहां मम्मी करीना को सरप्राइज देने के लिए बेटे तैमूर पहुंचे हुए थे। वाकई मम्मी करीना इस क्यूट सरप्राइज के बाद कितनी खुश हुई होगी ये तो उनकी फोटो को ही देखकर साफ हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें