ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर ने स्वागत किया है। अनुपम खैर ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की है।
ट्वीट करते हुए अनुपम खेर मे कहा, 'कुछ फैसले ना तो लिबटार्ड्स के लिए होते हैं, ना पप्पुओ के लिए, ना भक्तों के लिए। #TripleTalaq का फैसला महिलाओं के मानवाधिकार की जीत है, बस।'
पढ़ें- 'तीन तलाक' ने उजाड़ दी थी मीना कुमारी की जिंदगी, ऐसा हो गया था उनका हाल
आपको बता दें कि अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में HeForShe को भी टैग किया है। ये पेज जेंडर इक्वेलिटी की मुहीम को लेकर ट्विटर पर एक्टिव है।
Historical judgement.👍 @HeForShe Supreme Court bans Triple Talaq, terms it 'unconstitutional' https://t.co/PGbscPB29p
— Anupam Kher (@AnupamPkher) August 22, 2017
कुछ फ़ैसले ना तो libtards के लिए होते है, ना पप्पुओ के लिए, ना भक्तों के लिए। #TripleTalaq का फ़ैसला महिलाओं के मानवाधिकार की जीत है।बस।👍🙏
— Anupam Kher (@AnupamPkher) August 22, 2017