म्ममी-पापा के साथ पहले इंटरनेश्नल वेकेशन पर गए पटौदी खानदान के नन्हे नवाब का पहला फोटो सामने आया है। नेटयूजर्स के बीच ये फोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस फोटो में तैमूर पापा की गोद में नजर आ रहे हैं हालांकि करीना इस फोटो में दिखाई नहीं दे रही हैं।
सोशल मीडिया पर आते ही ये फोटो वायरल हो गया। हर कोई इसपर लाइक और कमेंट करने में लगा हुआ है। सैफ अली खान बेटे को गोद में लेकर उनके सिर पर किस कर रहे हैं। वहीं तैमूर पापा की गोद में गुड ब्वॉय की तरह पेश आ रहे हैं। तैमूर के कपड़े वूलन फैब्रिक के कपड़े पहने हुए हैं।
अगर सैफ की इस फोटो पर गौर कियी जाए तो अंदाज करीना कपूर खान से काफी मिलता जुलता है। करीना की भी तैमूर को गेद में लेकर एक ऐसी ही फोटो सामने आई थी। जिसे आप नीचे देख सकते हैं। सैफ, बेबो और तैमूर यहां स्विट्जरलैंड के 'रॉयल जीस्टैड पैलेस' में दो हफ्ते के लिए रुकेंगे।
सैफ और बेबो ने पैलेस में एक स्वीट बुक कराया हैं। गौरलब है कि सैफ और बेबो का ये फेवरेट वेकेशन गेटअवे है। जबसे सैफ और करीना की शादी हुई है तब से ही दोनों वहां जाते रहे हैं।