फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिर राज भसीन ने पूरी की अपनी आगामी अनाम फिल्म की शूटिंग, साझा की तस्वीरें; साथ में दिखेंगे ये कलाकार

Mon, 09 Mar 2026 10:01 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tahir Raj Bhasin Wrap Up: ताहिर राज भसीन जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग पूरी करने पर कई तस्वीरें साझा की हैं। जानिए उन्होंने अपने नोट में क्या लिखा है…
विज्ञापन
ताहिर राज भसीन ने पूरी की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirrajbhasin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता ताहिर राज भसीन ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। यह विक्रम फडनिस के निर्देशन में बना प्रोजेक्ट है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। अभिनेता ने अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है।

ताहिर ने दिखाई शूटिंग की झलक

विज्ञापन

ताहिर राज भसीन ने शूटिंग पूरी करने के बाद इंस्टाग्राम पर शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में ताहिर अपने किरदार में और कुछ अहम सीन की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं।




अभिनेता ने अपनी टीम के साथ बिताए मजेदार पलों की भी झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने शूटिंग के बीच आराम करते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए कलाकारों और क्रू की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में फिल्म की बाकी कास्ट सयामी खेर और विनीत कुमार सिंह भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ताहिर राज भसीन ने पूरी की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirrajbhasin

सभी का जताया आभार
तस्वीरें साझा करते हुए ताहिर ने प्रोजेक्ट के पूरा होने पर एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘शूटिंग पूरी हो गई। यह एक शानदार सफर रहा। विक्रम फडनिस आपका धन्यवाद जिन्होंने एक दिल को छू लेने वाला किरदार लिखा और निर्देशित किया, जिसे निभाना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

आपकी इस मेहनत से बनी फिल्म को दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है। ओजाजय, लेंस के जादूगर हैं। हर दिन अपनी उत्कृष्टता लाने और कलात्मकता के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए धन्यवाद। हद से अधिकऊर्जावान क्रू, असिस्टेंट्स और शानदार सह-कलाकारों का इस मस्ती और शानदार सफर के लिए धन्यवाद।’

विज्ञापन

ताहिर राज भसीन, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@tahirrajbhasin
अभी सामने नहीं आया फिल्म का नाम
हालांकि, अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। न ही फिल्म की कहानी के बारे में कोई अधिक जानकारी सामने आई है। तस्वीरों में दिखी झलक से पता चलता है कि इस फिल्म में ताहिर राज भसीन के साथ सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह विक्रम फडनिस की हिंदी फिल्म निर्देशक के रूप में पहली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें