फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता ने बल्लेबाजी करके मनाया 'लिटिल मास्टर' का जन्मदिन, प्रोफेशनल दिखने के लिए बने ‘एकलव्य’

Wed, 10 Jul 2019 02:30 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
विज्ञापन
ताहिर राज भसीन और सुनील गावस्कर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम और सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट में लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर रहे सुनील गावस्कर ने बुधवार को अपना जन्मदिन जहां भी मनाया हो, उनके एक एकलव्य ने खुद को उनके किरदार में ढालने का सपना इस दिन पूरा कर दिखाया। अपनी पहली ही बड़ी फिल्म में विलेन के तौर पर परदे पर नजर आए अभिनेता ताहिर राज भसीन अब पूरी तरह गावस्कर बन चुके हैं और 1983 की क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत पर बन रही फिल्म 83 में उनका ये किरदार खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
पूरी दुनिया में 10 जुलाई को लिटिल मास्टर के प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। वहीं फिल्म 83 में उनका रोल कर रहे ताहिर राज भसीन ने ये दिन गावस्कर की बैटिंग का कॉपी बुक स्टाइल सौ फीसदी सही करने के अभ्यास में लगाया। वह कहते हैं,“गावस्कर जैसी चाल ढाल और उनकी तरह ही पिच पर खड़े होने के अंदाज को पाने में मुझे छह महीने लग गए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू और फिटनेस कोच राजीव मेहरा ने इस काम में मेरी काफी मदद की। जब मैंने अपनी क्रिकेट कोचिंग शुरू की तो मुझे महसूस हुआ कि जिस तरह से मैं क्रिकेट बैट पकड़ रहा हूं, वह टेक्स्ट बुक फॉर्म नहीं था। देश के अधिकतर युवाओं की तरह मैंने भी गली क्रिकेट ही खेला है। मुझे बल्ला पकड़ने के पहले दिन ही एहसास हो गया था कि सुनील गावस्कर बनना कितना चुनौतीपूर्ण होने वाला है।”
विज्ञापन

ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
परदे पर गावस्कर बनने के अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए ताहिर बताते हैं,  "मेरे कोच ने जो पहली बात बताई वह यह थी कि मुझे अपने धीरज को बढ़ाने की जरूरत है और मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया। फिटनेस के लिए मैंने तैराकी की और खूब लोहा उठाया। यह सब इसलिए कि स्क्रीन पर जब मैं बैटिंग करूं या फील्डिंग करते हुए दौड़ूं तो मुझे बिल्कुल एक पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी जैसा दिखना है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें