फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर बनने के लिए इस एक्टर ने ऐसे की 4 महीने कड़ी मेहनत, '83' में निभाएगा 'लिटिल मास्टर' का रोल

Sat, 01 Jun 2019 06:57 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। इस वर्ल्ड कप से पूरे देश को कोहली और टीम से काफी उम्मीदें है। 1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाली टीम पर बन रही फिल्म 83 की भी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में रणवीर सिंह 1983 की भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे है जबकि फिल्म मर्दानी से सुर्खियों में आए ताहिर राज भसीन लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे है। 

विज्ञापन

2 of 4
tahir bhasin

लिटिल मास्टर के किरदार को पर्दे पर हूबहू दिखाने के लिए ताहिर ने खूब मेहनत की है।  लगातार चार महीनों तक चली इस तैयारी के बारे में ताहिर कहते हैं, ‘सुनील गावस्कर के किरदार को निभाने के लिए मैंने चार महीनों तक हर दिन उनके मैच की वीडियो रिकॉर्डिंग देखी। अब मैं उनकी बॉडी लैग्वेज को समझने की कोशिश कर रहा हूं।

विज्ञापन

3 of 4
Tahir Raj Bhasin

जब आप इस तरह के किरदार निभाते है तो यह जरूरी होता है कि आप परदे पर उस किरदार जैसे ही दिखें। जो लोग गावस्कर से मिले हैं और जिन्होंने उन्हें खेलते देखा है वे जानते है कि वह किस तरह खेलते है और बातें करते है। जब लोग मुझे स्क्रीन पर देखेंगे तो मैं चाहता हूं कि लोगों को मुझमें गावस्कर ही दिखें और जब मैं खेलूं तो लोगों को गावस्कर के खेल की याद आ जाए।’ 

 

विज्ञापन

4 of 4
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह के बारे में ताहिर कहते हैं कि वह एक अच्छे अभिनेता है और सबको यही भरोसा है कि वह कपिल देव के किरदार को बखूबी निभाएंगे। इस फिल्म की कास्टिंग ही इस तरह की गई है कि हर कलाकार परदे पर मूल खिलाड़ी से मिलता जुलता दिखाई दे। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें